पीलीभीत

Pilibhit News: छापा मारकर खाद की पांच दुकानों से लिए सैंपल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:01 AM IST

Raids took samples from five fertilizer shops

पूरनपुर में खाद की दुकान पर सैंपल लेती टीम । संवाद

पूरनपुर। खाद की दुकानों पर नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर शनिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम नारायण राम ने नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित के साथ छापा मारा। इस दौरान पांच दुकानों से सैंपल लिए गए।

टीम ने स्टेशन रोड पर संदीप खाद भंडार से अल्फामैथ्रीन का, स्टेशन चौराहा पर कृषि विकास संस्थान से हैग्जाकोनाजोल, सिंह पेस्टीसाइड से इमामेएक्टिन बेंझोल, माधोटांडा रोड पर आनंद फर्टिलाइजर से थाईमैक्सम का सैंपल लिया गया। खुटार हाईवे पर किसान बाजार से क्लोरोपेयरिफॉस सैपराइथ्रीन का नमूना लिया गया। इसके अलावा टीम माधोटांडा रोड पर पहुंची। मगर छापेमारी की भनक पर कई खाद व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर खिसक गए। टीम में कृषि रक्षा कार्यालय के देवकी नंदन भी थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button