पीलीभीत

Pilibhit News: लंपी वायरस से पीडि़त मिली गाय, टीका लगाया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:02 AM IST

पूरनपुर। नगर की पंकज कॉलोनी निवासी बबलू की गाय लंपी वायरस से ग्रसित पाई गई। पशु चिकित्सालय की टीम ने शनिवार को बबलू के घर पहुंचकर गाय को टीका लगाया। शनिवार को पूरनपुर और कलीनगर तहसील में छह सौ पशुओं को वैक्सीन लगाई गई।

पंकज कॉलोनी निवासी बबलू की गाय के पूरे शरीर पर बड़ी गांठे हो गई। गाय के लंपी वायरस की चपेट में होने की आशंका पर बबलू तीन दिन पहले गाय को लेकर पशु चिकित्सालय आए थे। वैक्सीन न होने का हवाला देकर उसे दवाई देकर घर भेज दिया गया था। लंपी वायरस की चपेट में गाय को टीका न लगाकर दवाई देने का मामला प्रकाशित हुआ था।

वैक्सीन मिलने पर शनिवार को पशु चिकित्सालय की टीम ने बबलू के घर पहुंचकर उसे लंपी वायरस का टीका लगाया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि जांच में गाय को लंपी वायरस से पीडि़त पाया गया। उसे टीका लगवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांधीनगर, माधोटांडा, जोगराजपुर और पूरनपुर पशु चिकित्सालय क्षेत्र में शनिवार को छह सौ पशुओं को लंपी वायरस से बचाने को टीकाकरण कराया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button