Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर सात साल तक किया दुष्कर्म
गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। निकाह का झांसा देकर युवती से सात साल तक दुष्कर्म किया गया। निकाह की जिद पर युवती को टरकाया जाता रहा। चार मई को आरोपी ने युवती को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। निकाह की जिद करने पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पूरनपुर देहात की एक महिला ने बताया कि एक युवक ने उसकी पुत्री को वर्ष 2016 में अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। निकाह का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। निकाह की जिद पर उसकी पुत्री को टरकाया जाता रहा। महिला ने बताया कि चार मई को उसकी पुत्री गांव गई थी। आरोप है कि तब आरोपी ने उसकी पुत्री को घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। निकाह की जिद पर उसे गालियां दी और दोबारा निकाह की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि आरोपी की मां और अन्य परिजन ने आरोपी को सहयोग किया। पुत्री ने घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर दरोगा को जांच को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
00
देवर ने की भाभी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
पूरनपुर। शराब के नशे में युवक ने भाभी के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी सास, ननद, ननदोई कमरे में पहुंचे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका पक्ष लिया। देवर और ननदोई ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना एक मोहल्ला में मंगलवार की है। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय अपने कमरे में थी। आरोप है कि शराब के नशे में उसके देवर ने कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर शादी की जिद करने लगा। मना करने पर उसने उसके कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर करने पर उसकी सास, ननद, ननदोई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुरालियों ने देवर का साथ दिया। देवर ने बांके से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। ननदोई ने डंडों से उसकी पिटाई की। जिससे अचेत होकर जमीन पर गिर गई। होश में आने पर मंगलवार को ही कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद
000
फैसला न करने पर पीड़िता को धमकाया
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव की महिला ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसको लेकर आरोपी कई बार उस पर फैसले का दबाव बना रहे है। इसी के चलते 11 मई को आरोपी पक्ष के लोग रात लगभग नौ बजे उसके घर में धारदार हथियार लेकर घुस आए और गालियां देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उस पर हमलावर हो गए। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई और डायल 112 पर मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को महिला के घर से निकाला। पुलिस के जाने के बाद दोबारा से वह लोग हमलावर हो गए। महिला ने पत्र में कहा है कि आरोपियों से उसको व उसकी बेटी को खतरा बना हुआ है। पत्र में मामले की जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई है। संवाद