पीलीभीत

Pilibhit News: नदी के पार कर निकले नेपाली हाथी, राहत

Connect News 24

गभिया क्षेत्र में केले की फसलें भी उजाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। बूंदीभूड़ गांव के रास्ते गभिया सहराई क्षेत्र में पहुंचे नेपाल के दो हाथियों ने 24 घंटे तक क्षेत्र में दहशत फैलाई। शुक्रवार रात दो किसानों की केले की फसलें भी उजाड़ीं। आधी रात के बाद हाथी पुराने रास्ते से नदी पार कर निकल गए। इससे वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

माधोटांडा क्षेत्र के बराही रेंज के जंगल के अंतर्गत सीमावर्ती इलाके में नेपाली हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात नेपाल के दो हाथी पिलर संख्या 19 से बूंदीभूड़ क्षेत्र में पहुंच गए। इसके बाद गभिया सहराई के जंगल में दहशत फैलाई। जानकारी होने के बाद नौजल्हा वन चौकी की टीम ने निगरानी शुरू कर दी।

शुक्रवार शाम हाथियों ने जंगल से बाहर निकलकर केले की फसल को भी उजाड़ा। हालांकि ग्रामीणों के शोर शराबा करने पर हाथी जंगल में निकल गए। नौजल्हा वन चौकी की टीम का दावा है कि हाथी रात को पुराने रास्ते से शारदा नदी के पार निकल गए हैं। हाथियों के पैरों के निशान भी ट्रेस किए गए हैं। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी नदी के पार निकल गए। टीम को हाथियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हाथियों के लौटने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button