Pilibhit News: पेट में लात मारने से गर्भस्थ शिशु की मौत, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:21 PM IST
कलीनगर। गर्भवती के पेट में लात मारने से उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। अदालत के आदेश पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गभिया सहराई निवासी मैना राय ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जुलाई माह में जेठ की गैरमौजूदगी में जेठानी गांव के ही एक युवक के साथ रंगरेलियां मना रही थी। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। मामले की जानकारी के बाद जेठ ने घर पहुंचकर पत्नी को डाटा। इससे नाराज होकर जेठानी ने नगरिया खुर्द निवासी अपने भाई देवाशीष को घर बुलाया।
दोनों ने महिला को पीटा। पेट पर लात मारी। नौ माह के गर्भ से होने के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने पर प्रसव के बाद बच्ची का जन्म हुआ। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश दीपका राय, देवाशीष और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद