पीलीभीत

Pilibhit News: झपकी आने से चलती बाइक से गिरकर महिला घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 15 Jul 2023 11:23 PM IST

कलीनगर। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर मथना जप्ती के पास चलती बाइक पर सो रही महिला संतुलन बिगड़ने से मार्ग पर गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। एंबुलेंस की मदद से घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार को किसी काम से पत्नी निर्मला देवी के साथ पीलीभीत गए थे। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग से वापस लौटते समय मथना जप्ती के पास पीछे बैठी पत्नी सो गई। संतुलन बिगड़ने से पत्नी अचानक मार्ग पर गिर गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button