पीलीभीत

Pilibhit News: कार दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बीसलपुर। कुछ लोगों ने कार दिलाने के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी रवि बाबू ने बताया कि कुछ लोगों ने स्वयं को कार कंपनी का अभिकर्ता बताकर उसे कम दाम पर कार दिलाने का आश्वासन दिया। रवि ने उनका विश्वास कर उन लोगों को दो लाख रुपये का एडवांस ऑनलाइन दे दिया। काफी समय बीतने पर जब उन लोगों ने रवि को कार नहीं दिलवाई तो उसने रुपये वापस मांगे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि रवि बाबू की तहरीर पर बलवा, धोखाधड़ी करने, अमानत में खयानत डालने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है रिपोर्ट में अभिषेक मिश्रा, उज्जवल, राहुल, अभिषेक कुमार, दयानंद, दीपक, मंगल देव और सुधीर कुमार को नामजद किया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button