Pilibhit News: दंपती समेत तीन लोगों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
असम हाईवे पर 24 और खटीमा हाईवे पर 27 नवंबर को हुई थी दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बाइक सवार दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने उनके पुत्र गांव पिपरिया मझरा निवासी लखजिंदर सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य घटना में माधोटांडा रोड पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गांव रघुनाथपुर निवासी शिवम की मौत और उसके रिश्तेदार के घायल होने के मामले में पुलिस ने शिवम के पिता की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घुंघचाई थाना के गांव पिपरिया मझरा निवासी लखविंदर सिंह अपनी पत्नी सुखविंदर कौर के साथ बाइक से 24 नवंबर को पीलीभीत से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर चीनी मिल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। सीएचसी से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
पीलीभीत ले जाते समय रास्ते मेंं सुखविंदर कौर की मौत हो गई थी। जबकि लखविंदर सिंह को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया था। बरेली में इलाज के दौरान लखविंदर की मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने लखविंंदर के पुत्र की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इसी प्रकार खटीमा हाईवे पर गांव तकिया दीनारपुर मोड़ पर टेंपो की टक्कर से गांव रघुनाथपुर निवासी बाइक सवार शिविम की 27 नवंबर को मौत हो गई थी। जबकि उसका रिश्तेदार गांव धर्मापुर निवासी अमन घायल हो गया था। बाइक सवार पीलीभीत से गांव लौट रहे थे। कोतवाली पुलिस ने शिवम के पिता हरद्वारी लाल की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।