पीलीभीत
Pilibhit News: चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
कलीनगर। थाना माधोटांडा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि छह मई को गोदावरी कॉलोनी का करन उर्फ छोटू अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गले से मंगलसूत्र खींचकर भाग गए। पुलिस ने अदालत के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद



