पीलीभीत

Pilibhit News: घर में अकेली किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST

गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। परिवार वाले बीमार रिश्तेदार को देखने पीलीभीत गए थे। लड़की को अकेला पाकर गांव के ही पिंटू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। गजरौला थाना प्रभारी प्रभाष चंद ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button