शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डॉ.सोमशेखर को धमकी देने वाले ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

Connect News 24

पुराने मुकदमे में जेल गया, अब रिमांड पर लेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज विहार कॉलोनी निवासी डॉ.सोमशेखर दीक्षित को धमकाने वाले राजन शर्मा ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस का सारा तंत्र उसे तलाशता रह गया और वह पुराने मुकदमे में जेल चला गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी।

तीन जुलाई को डॉ.सोमशेखर दीक्षित के पास युवक फोन लेकर आया था। युवक ने राजन शर्मा से बात कराई थी। राजन ने मारने के लिए 80 लाख की सुपारी मिलने की बात डॉ. सोमशेखर को बताई थी। पूर्व में डॉक्टर द्वारा उसका उपचार कर जान बचाने पर उसने मारने से इन्कार कर दिया था।

डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने राजन शर्मा के बारे में जानकारी की। वह आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। एसओजी को भी लगाया।

राजन ने अपने सारे फोन बंद कर लिए थे। इसके चलते पुलिस की जांच रुक गई थी। सोमवार को पुलिस के पास उसके सरेंडर करने की सूचना आई थी।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि राजन शर्मा ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दबिश देने के चलते दबाव पड़ने पर उसने सरेंडर किया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। हालांकि, फोन लेकर डॉक्टर के पास आने वाले को पुलिस अभी तक तलाश नहीं पाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button