पीलीभीत

Pilibhit News: एसपी के आदेश पर महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

जहानाबाद। परिजनों की गैर मौजदूगी में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के मामले में जहानाबाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 26 अक्तूबर को परिजन धान काटने गए थे। वह अपनी बच्ची के साथ घर में ही साेई हुई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बुद्धसेन मौर्य उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत थाना जहानाबाद में की। मगर जहानाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इसके बाद में महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जहानाबाद इंस्पेक्टर उमेश सोलंकी ने बताया कि बुद्धसेन के खिलाफ दुष्कर्म करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button