पीलीभीत

Pilibhit News: रिटायर्ड फौजी की मां से धोखाधड़ी, 16 एकड़ जमीन का कराया बैनामा

Connect News 24

– पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। रिटायर्ड फौजी की बुजुर्ग मां से धोखाधड़ी कर दंपती समेत तीन लोगों ने 16 एकड़ जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया। आरोप है कि इसके अलावा आरोपियों ने रिटायर्ड फौजी की कार हड़प ली। घर से दो एसी और सागौन के 60 पेड़ कटवाकर चोरी कर लिए। यही नहीं रास्ते में घेरकर रिटायर्ड फौजी की पिटाई कर तमंचा दिखाकर धमकाया गया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर गजरौला थाने के गांव भोपतपुर निवासी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची, उसकी पत्नी रणजीत कौर, साथी कुलवंत कौर और चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गजरौला थाने के गांव कटपुरा निवासी रिटायर्ड पूर्व मर्चेंट नेवी कप्तान मनमोहन सिंह छब्बा ने बताया कि गांव कटपुरा और भोपतपुर में उनकी मां नरेंद्र कौर छब्बा के नाम जमीन थी, वह वहीं रहती थीं। त्रिलोचन सिंह के अनुसार उनका इलाज वर्ष 2021 से महाराष्ट्र में चल रहा था। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी मां से धोखाधड़ी कर 16 एकड़ जमीन का बैनामा करा लिया। कोई भुगतान भी नहीं किया गया। जो चेक दिया वह डिसऑनर हो गया। जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री होने के कुछ दिन बाद मां की मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी का आरोप है कि इसके अलावा आरोपियों ने जब उनकी मां जिंदा थीं तब उनकी कार भी हड़प ली गई। यही नहीं आरोपियों ने घर से दो एसी और सागौन के 60 पेड़ चोरी कर कटवा लिए। 15 मई को आरोपियों ने उनकी रास्ते में घेरकर पिटाई की और तमंचा दिखाकर दौड़ा दिया। एक दिन पहले भोपतपुर में भी आरोपियों ने तमंचा दिखाकर क्षेत्र से न भागने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button