Pilibhit News: एक माह में धंस गई सड़क, 77 लाख से हुए थी मरम्मत
बना हुआ है खतरा, अधिकारी अंजान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौगवा क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर की गई मरम्मत एक माह भी नहीं टिक सकी। एक बार फिर सड़क के एक ओर धंस जाने से यहां हादसे की आशंका बन गई है।
नौगवा क्रॉसिंह पर बने ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण हो रही समस्या को देखते हुए करीब एक माह पहले सतह सुधार के तहत काम करवाया गया था। यही नहीं पुल के दोनों ओर तारकोल डालकर सड़क को ठीक किया गया था, ताकि लोगों की असुविधा दूर हो सके।
अब काम समाप्त हुए एक माह भी नहीं हुआ है कि पुल की सड़क एक स्थान पर एक ओर धंस गई है, यही नहीं सड़क लगातार नीचे बैठती जा रही है। यहां सबसे अधिक समस्या रात के समय बाइक सवारों को उठानी पड़ रही है। रात में धंसी सड़क दिखाई न पड़ने से बाइक सवार गिरते-गिरते बचते हैं।
खास बात यह है कि पुल से प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन भी होता है, लेकिन अब तक इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी है। बता दें कि 77 लाख रुपये की लागत से पुल पर काम करवाया गया था।
00
पुल की मरम्मत कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। यदि अब कहीं सड़क धंसी है तो उसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी।
– शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच, बरेली