शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हरदोई के ससुर-दामाद गिराेह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Connect News 24

पुवायां। पुवायां मंडी समिति में बाइक की डिगी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी करने वाले हरदोई के रहने वाले ससुर- दामाद समेत तीन बदमाशों को एसओजी और पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने उन्नाव और शाहजहांपुर में हुईं अन्य वारदात भी कबूली हैं।

सीओ पंकज पंत के मुताबिक पुवायां मंडी समिति से 12 मई को बाइक की डिगी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी करने के मामले में गांव इटौली के उत्कर्ष पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 मई की रात सूचना पर पुवायां-मोहम्मदी मार्ग से पुलिस और एसओजी टीम ने हरदोई कोतवाली के गांव कैथेलिया सथरा निवासी अरुण कुमार, आकाश कुमार और आकाश के भाई थाना सांडी के गांव ककेड़ी निवासी विवेक कुमार दबोच लिया। उनके पास से 26800 रुपये, चोरी के पांच मोबाइल, 15 जोड़ी पायल, आधार कार्ड, दो तमंचे, करतूस आदि बरामद हुए।

पकड़े गए आकाश और विवेक सगे भाई हैं। गिरोह का सरगना अरुण कुमार आकाश का ससुर है। अरुण का बेटा संगम भी गिराेह का सदस्य है। गिरोह शाहजहांपुर, उन्नाव, पीलीभीत, कन्नौज, कासगंज आदि में बैंकों से थैले आदि में रुपये लेकर जाने वालों के पीछे लगकर घटना को अंजाम देता था।

शाहजहांपुर में किराये पर रह रहे थे आरोपी

ससुर-दामाद गिरोह के लोग चोरी के आधार कार्ड रिश्तेदार के बताकर किराये पर कमरा लेते थे। उन्नाव के बांगरमऊ में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद होने पर आरोपी शाहजहांपुर के मोहल्ला ऐमनजई में किराये पर रहने लगे थे।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा

– उन्नाव के बांगरमऊ में 23 फरवरी को गांव चकपीरनगर के विशाल राजपूत की बाइक की डिगी तोड़कर 70 हजार की चोरी।

– उन्नाव के बांगरमऊ के मोहल्ला राजेंद्र नगर के महेश प्रसाद की साइकिल के थैले से पांच अप्रैल को डेढ़ लाख की चोरी।

– तिलहर के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा के श्रीकृष्ण शर्मा की साइकिल पर टंगे थैले से 18 अप्रैल को 10 हजार रुपये चोरी।

– पुवायां मंडी परिसर से 12 मई को गांव इटौली के उत्कर्ष पाठक की बाइक की डिगी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button