Pilibhit News: 200 मीटर दौड़ में रोहिणी व लंबी कूद में अंजू जीतीं

अमरिया में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे । स्रोत – शिक्षक
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के बड़ेपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बीईओ सत्यदेव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद 50 मीटर दौड़ में कीर्ति, 100 मीटर और 400 मीटर में अक्शा प्रथम रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में रोहिणी, लंबी कूद में अंजू ने बाजी मारी। बालिका की कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय बिलासपुर बालक वर्ग प्राथमिक स्तर कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय पकड़िया विजयपुर की टीम ने बाजी मारी।
बालक वर्ग 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में गौतम विश्वास, 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद मोनिश, 400 दौड़ मीटर में समर प्रथम रहें। कुश्ती में 30 से 32 किलोग्राम वर्ग में रवि, 35 से 40 किलोग्राम में अयान ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के दौरान यूटीए के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री मोहम्मद अकरम, संरक्षक छत्रपाल आर्य, महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष संगीता, यूपीएसएस के ब्लॉक अध्यक्ष मियां मोहम्मद आदि मौजूद रहे।