पीलीभीत

Pilibhit News: रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत ने एकता सरोवर में रोपे पौधे

Connect News 24

Rotary Club of Pilibhit planted saplings in Ekta Sarovar

एकता सरोवर पार्क में लोगो को पौंघे देती रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत मातृशक्ति की पदा​​घिकारी संवाद

पीलीभीत। एकता सरोवर पार्क में रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत मातृशक्ति की ओर से पौधरोपण किया गया। शुभारंभ क्लब की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल और सेक्रेटरी रोजी दीक्षित ने किया।

क्लब की ओर से पार्क में रुद्राक्ष, अशोक, शमी, पाम आदि के लगभग 135 पौधे रोपे गए। इस दौरान मनीषा अग्रवाल एवं रोजी दीक्षित ने राहगीरों को तुलसी, शमी और अशोक आदि के लगभग 366 पौधे वितरित किए गए। सदस्यों को भी तुलसी का एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर मोनिका बंसल, पूनम चंद्रा, रूपाली अग्रवाल, नेहा गोपाल, पूजा कोहली, नेहा भसीन, दीपाली पुरी, स्वाति अग्रवाल, प्रिंसी, नीलम अग्रवाल, माया, मुनिता मनजीत, प्रिया जगोता आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button