Pilibhit News: मंडी पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे, आज करेंगे जलाभिषेक

मंडी समिति परिसर में कांवडियो के ठहरने की व्यवस्था की गई । संवाद
पीलीभीत। व्यापारियों की ओर से मंडी परिसर में कांवाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। रविवार देर रात तक कांवड़ियोंं के जत्थे मंडी परिसर में पहुंचते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
मंडी समिति परिसर में व्यापारियों की तरफ से कावड़ियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। दूर से जल लेकर आने वाले कांवड़िया रविवार सुबह से मंडी परिसर पहुंचने शुरू हो गए। ये सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। रविवार देर रात तक कांवड़ियोंं के जत्थे मंडी परिसर पहुंचते रहे।
पुलिस प्रशासन ने भी मंडी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। कांवडियों के लिए व्यापारियों ने भोजन व रात्रि में भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था की है। मंडी में रुकने वाले सभी कांवड़िया आज तड़के से ही जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचने लगेंगे।
बिजली विभाग ने भी व्यवस्थाएं कराईं दुरुस्त
कांवड यात्रा को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली है। जिन मार्गों से होते हुए कांवड़ियां गुजरेंगे। इन मार्गों पर पड़ने वाले बिजली पोलों पर पन्नी को चिपका दिया गया है। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों पर भी सुरक्षा घेरा किया गया है। जिससे किसी तरह का कोई हादसा न हो सके।
खस्ताहाल है नौगवां ओवरब्रिज की सपोर्ट सड़क
मंडी परिसर में रुकने वाले कांवड़ियां जिस मार्ग से होकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचेंगे, उसकी हालत बेहद खराब है। ओवरब्रिज की सपोर्ट रोड पर गहरे गड्ढे हैं। नंगे पांव गौरीशंकर मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों को कंकड़-पत्थरों के बीच से होकर गुजरना होगा।
दूसरे सोमवार को लेकर खासा अलर्ट
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में खासी भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट है। गौरीशंकर मंदिर में भारी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती कर दी है। देर शाम से ही मंदिर पहुंचने वाले मार्ग व परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देर रात तक पुलिस अफसर कांवडियों के रूट पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

मंडी समिति परिसर में कांवडियो के ठहरने की व्यवस्था की गई । संवाद

मंडी समिति परिसर में कांवडियो के ठहरने की व्यवस्था की गई । संवाद