Pilibhit News: सचिन की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST

हाकी में जोर आजमाईश करते खिलाडी संवाद
पीलीभीत। बुधवार को गांधी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें सचिन की टीम विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीम को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहला मैच अंश शुक्ला और आदित्य की टीम के बीच खेला गया। इसमें अंश की टीम विजयी रही। दूसरा मैच जतिन और अनिकेत की टीम के बीच हुआ। इसमें अनिकेत की टीम विजेता रही। तीसरा मैच सचिन और राज गौरव की टीम के बीच खेला गया। इसमें सचिन की टीम विजयी रही।
चौथा मैच अर्जुन और मुकुल की टीम के बीच हुआ। इसमें मुकुल की टीम विजेता रही। इसके बाद सेमीफाइनल का पहला मैच अंश और अनिकेत की टीम के बीच खेला गया। इसमें अनिकेत की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल सचिन और मुकुल की टीम के बीच हुआ। इसमें सचिन की टीम विजेता रही। फाइनल मैच अनिकेत और सचिन की टीम के बीच खेला गया। इसमें सचिन की टीम विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीमों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने मेडल पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हाकी में जोर आजमाईश करते खिलाडी संवाद