पीलीभीत

Pilibhit News: सलहज को बहला-फुसलाकर ले गया नंनदाेई, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार पर दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव से हुई थी। जहां नंनदोई का काफी आना-जाना था। नंनदोई उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने बहन की शादी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दो वर्ष पूर्व जिला बरेली के थाना नवाबगंज के एक गांव निवासी युवक जोकि बहन का नंनदोई है का घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

उसके इस कृत्य में उसके ससुर, सास, पति व भाई मदद करते रहे। कई बार इस बात को लेकर उसने बहन के ससुरालियाें को समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने। 19 अगस्त को ननदोई उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने मामले की शिकायत बरखेड़ा थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button