पीलीभीत

Pilibhit News: तमंचे के बल पर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Connect News 24

पीलीभीत। महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने अपने अन्य साथी की मदद से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

न्यूरिया के मोहल्ला रानी कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 13 जून को उसके पति बेटी का दाखिला कराने के लिए रूद्रपुर में गए हुए थे। वह अपने घर में अकेले सो रही थी। रात करीब साढे बारह बजे मोहल्ला जोशी कॉलोनी का रहने वाला प्रदीप तरफदार अपने एक अन्य साथी के साथ दरवाजे से कूदकर घर में घुस आया और महिला को दबोच लिया।

महिला ने जैसे ही चिल्लाने का प्रयास किया, तो युवक ने महिला के सीने पर तमंचा रख दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने विवाहिता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पति के आने के बाद महिला ने पूरी बात बताई। कोर्ट के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button