पीलीभीत
Pilibhit News: धर्म परिवर्तन की फर्जी सूचना ने पुलिस को छकाया
बिलसंडा। पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पर बाद में जब जांच की गई तो मामला दूसरा निकला। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना पुलिस को बताया कि कुर्रैया कलां के सचिवालय में दूसरे धर्म के कुछ लोगों द्वारा लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मय फाेर्स के साथ तत्काल गांव के सचिवालय में पहुंची। जहां सचिवालय के अंदर लोग एकल प्रशिक्षण करते हुए मिले। जिसके बाद कार्यकर्ता और पुलिस लौट आई। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया की मौके पर जांच पड़ताल की गई, सूचना फर्जी थी। संवाद