पीलीभीत

Pilibhit News: असम हाईवे पर हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पीलीभीत। शुक्रवार की देर शाम असम हाईवे पर बरहा के रहने वाले सूबेदार और उसकी पत्नी खेमवती को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सूबेदार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बेटे राजकुमार की तहरीर के पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गांव बरहा के रहने वाले राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी माता व पिता खेत से काम कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय के समीप गजरौला की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता व भाजपा कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके मां का दायां हाथ कट गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button