Pilibhit News: सास से हुआ झगड़ा, विवाहिता ने दे दी जान
बिलसंडा। सास की कही बात बहु को कुछ इस कदर नागवार लगी कि उसने जान दे दी।
थाना क्षेत्र के गांव मार निवासी विवाहिता शिल्पी (27) ने शनिवार की देर शाम कमरे के कुंडे में चुनरी के फंदे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर में विवाहिता का उसकी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के समय ही उसका पति सर्वेश भी आ गया। जैसे तैसे दोनों के बीच मामला शांत कराया।
देर शाम विवाहिता ने अपने कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद