Pilibhit News: सरदार पटेल कॉलेज की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। शहर के बेनहर कॉलेज के गुरुकुल मैदान परिसर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज और अकाल अकादमी के मध्य हुआ। इसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल की टीम विजयी रही।
कासा यूथ स्पोर्ट्स फाउंडेशन व जिला वॉलीबॉल संघ के समन्वय से बेनहर कॉलेज गुरुकुल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक गुरुदित्त सिंह सहमी व जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने किया। पहले मैच में स्प्रिंगडेल कॉलेज ने लायंस बाल विद्या मंदिर को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में अकाल अकादमी कजरी ने मिलेनियम स्कूल पूरनपुर को 2-0 से हराया। सभी मैच नॉक आउट के आधार पर खेले गए।
पहला सेमीफाइनल स्प्रिंगडेल कॉलेज व अकाल अकादमी के मध्य खेला गया। इसमें अकाल अकादमी ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमी फाइनल में सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज ने अकाल अकादमी कजरी को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर अभिजीत, आशिर मोहम्मद, सौरभ, कुनाल आदि मौजूद रहे।