पीलीभीत

Pilibhit News: सौरभ सक्सेेना अध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह बने सचिव

Connect News 24

Saurabh Saxena became the president, Sudhir Kumar Singh became the secretary.

भारत विकास परिषद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सक्सेना को पटका भेंट करते पर

भारत विकास परिषद की नवगठित टीम ने ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भारत विकास परिषद, पीलीभीत शाखा का अधिष्ठापन समारोह एक होटल में हुआ। सौरभ सक्सेना को अध्यक्ष और सुधीर कुमार सिंह को सचिव चुना गया। बाद में नवगठित टीम ने शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। पीलीभीत शाखा के संस्थापक डॉ अनिल सक्सेना ने कहा कि भारत विकास परिषद महिलाओं, दिव्यांगो के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लिए काम कर रही है। इसके बाद प्रान्त संरक्षक प्रभात सक्सेना ने नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सक्सेना एवं सचिव चौधरी सुधीर कुमार सिंह की नवगठित टीम को शपथ दिलाई। सौरभ सक्सेना को भारत विकास परिषद का चार्टर प्रदान किया गया।

उन्होंने आगामी वर्ष की योजनाओं के बारे में बताया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार डाॅ. अनिल सक्सेना को , सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का पुरस्कार अनिल मैनी को, सबसे उत्तम सचिव का पुरस्कार रवि शर्मा को और विशेष सदस्य का उत्तम पुरस्कार विनोद कुमार गुप्ता को प्रदान किया गया।

उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, नए सदस्यों मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हरीश दिलवाली, अवनीश सक्सेना, रवि शंकर अग्रवाल को भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति खुराना ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता , अशोक शर्मा, मनोज मित्तल, मनोज अग्रवाल, एसपीएस संधू, राकेश अग्रवाल, जगदीश सक्सेना, स्वतंत्रदेव, अनिल कमल , सौरभ अग्रवाल, शिरीष सक्सेना आदि उपस्थित थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button