Pilibhit News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 30 को
23 से अधिक विषयों पर बच्चे प्रदर्शित करेंगे वैज्ञानिक सोच
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने, तार्किक क्षमता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के उद्देश्य से 23 से अधिक विषयों पर जनपद स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ड्रमंड कॉलेज में 30 नवंबर को होने वाले प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ड्रोन टेक्नोलॉजी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, रोबोटिक्स, सेंसर टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, नवीकरणीय, सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ईंधन सेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वेब, मेटावर्स, चेन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, आयन बैटरियां, चार्जिंग स्टेशन, विमान और साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल इंडिया आदि विषय रखे गए हैं।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि प्रत्येक छात्र को गूगल फॉर्म भरकर उसकी हार्ड कॉपी जमा करना होगी। जनपद स्तर 15 मॉडलों का चयन कर मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। मूल्यांकन के बाद प्रथम आने पर 5000 रुपये, द्वितीय आने पर 3000 रुपये और तृतीय आने पर 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य बच्चों को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।