पीलीभीत

Pilibhit News: अवंतीबाई की दो छात्राओं का विज्ञान मॉडल राज्यस्तर के लिए चयनित

Connect News 24

Science model of two girl students of Avantibai selected for state level

मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के बारे मे जानकारी देते प्रतिभागी । स्रोत – ​शिक्षक

पीलीभीत। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की दो छात्राओं का विज्ञान मॉडल राज्यस्तर के लिए चुना गया है। मंडल स्तर पर दोनों छात्राओं का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा।

51वीं मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी बरेली राजकीय इंटर कॉलेज में 20 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की सीनियर वर्ग की छात्रा ममता और जूनियर वर्ग की छात्रा ऐना सिंह ने प्रतिभाग किया था। मंडलस्तर पर काफी संख्या में छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए, लेकिन सबसे बेहतर मॉडल अवंतीबाई की छात्राओं का होने पर मंडलस्तर पर प्रथम स्थान मिला। मॉडल के मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहा। इसे पांच उप विषयों में विभाजित किया गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन संवर्गों में किया गया। इनमें जूनियर वर्ग में हाईस्कूल, सीनियर में कक्षा 11 और 12 व अध्यापक वर्ग में में टीएलएम के शिक्षक रहे। वीरांगना अवंतीबाई की विज्ञान शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों छात्राओं के मॉडल राज्य स्तर पर चयनित किए गए हैं। अब मुरादाबाद में राज्य स्तर प्रदर्शनी में दोनों छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। अभी इसकी तिथि तय नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button