पीलीभीत

Pilibhit News: अल्ट्रासाउंड में कमीशनबाजी को लेकर महिला डॉक्टर को नोटिस

Connect News 24

पीलीभीत। बताए गए सेंटर से अल्ट्रासाउंड न कराए जाने पर मरीज को दवा लिखने से मना करने के मामले में महिला अस्पताल की डॉक्टर वैशाली गुप्ता को विभाग ने नोटिस जारी करते हुए जांच बैठा दी है। विभागीय अफसरों ने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित डॉक्टर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

शहर की मीना और स्वाति ने जिला महिला चिकित्सालय में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वैशाली गुप्ता पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। कहा था कि वह डॉक्टर को दिखाने गईं तो डॉक्टर ने सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पर्चे पर लिखा। वहीं कहीं और से जब रिपोर्ट लेकर पहुंचीं तो उनसे अभद्रता की गई। आरोप है कि दवा भी नहीं लिखी।

मामला एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत तक पहुंचा तो विभाग में खलबली मच गई। डीएम और एडी हेल्थ ने सीएमओ को जांच कराने के लिए कहा है। बता दें कि महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लेकर जमकर खेल हो रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सरकारी पर्चे पर न लिखकर अलग से पर्ची दी जा रही है। खुद डॉक्टर द्वारा ही अल्ट्रासाउंड सेंटर का सुझाया जा रहा है। नाम लेकर कहा जाता है कि भला जगह की रिपोर्ट सही आती है, जांचें वहीं कराएं।

महिला अस्पताल की संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में आरोप साबित हुए तो डॉक्टर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button