पीलीभीत

Pilibhit News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

पीलीभीत। बहन से छेड़खानी के विरोध में आरोपियों ने भाई के सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 नवंबर की शाम सात बजे वह अपने घर पर था। तभी कांशीराम कॉलोनी निवासी अमन कश्यप, लविश, सिराज और टीटू उसके घर में घुस आए और 15 वर्षीय बहन से छेड़खानी करने लगे। बहन को बचाने के लिए वह आया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड सिर पर मार दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल भी कराया था। इस मामले में अब आरोपियों पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button