पीलीभीत

Pilibhit News: समीक्षा बैठक से गायब हुए सचिव, शासन को नहीं भेजी प्रगति रिपोर्ट, वेतन रुका

Connect News 24

पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट जानने के बाद मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर इसे दर्ज किया जाता है। प्रगति रिपोर्ट के लिए बुलाई गई बैठक से 11 सचिव गायब हो गए। इससे सूचना शासन को नहीं भेजी जा सकी। लापरवाही पर पीडी की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सभी का एक दिन का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका है।

शासन का फोकस इस वक्त गांवों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों पर है। हर सप्ताह शासन में इसकी रिपोर्ट सीएम डैशबोर्ड पर जाती है। इसके लिए डीएम की ओर से सभी ब्लॉकों में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का रोस्टर तय किया गया है। तय रोस्टर के तहत जब परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शैलेश ब्यास ने पहले बिलसंडा ब्लॉक की समीक्षा की तो इसमें इब्रार, प्रकाश राम आर्य गायब मिले थे।

बीसलपुर और ललौरीखेड़ा ब्लॉक से अखिलेश गुप्ता, पंकज आर्य, कमल किशोर, विजय तिवारी बैठक से बिना किसी सूचना गायब हो गए। पूरनपुर ब्लॉक की समीक्षा बैठक से मोहम्मद रिजवान, प्रेमशंकर,सुबोध, महेंद्र सिंह, रत्नेश सोनकर और विजय पासवान गायब थे। सचिवों के इस तरह से बिना सूचना गायब होने से ग्राम पंचायतों में आवासों की प्रगति नहीं मिल सकी। लापरवाही पर पीडी ने 11 सचिवों का एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ को पत्र भेजा था। इस पर डीपीआरओ ने सभी का एक-एक दिन का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया लापरवाही पर 11 सचिवों का वेतन रोका गया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button