पीलीभीत

Pilibhit News: महिला ने पति की मौत के लिए प्रधान को ठहराया जिम्मेदार

Connect News 24

बरखेड़ा। ग्रामीण के आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने अब गांव के प्रधान पर आवास के नाम पर रुपये न देने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि प्रधान रुपये के लिए परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर पति ने आत्महत्या की है। महिला ने थाने में प्रधान के खिलाफ शिकायत की है।

क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी गीता देवी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान ने उनके पति से आवास के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे थे। पति ने 10 हजार रुपये पूर्व में ही दे दिए। 15 दिनों से शेष 30 हजार रुपये के लिए ग्राम प्रधान पति को परेशान कर रहा था। जब उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो प्रधान ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे आहत होेकर पति ने 17 नवंबर की शाम साढ़े 11 बजे फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधान राजेंद्र ने एसपी अतुल कुमार को दिए पत्र में कहा है कि चुनावी रंजिश के चलते लोगों के द्वारा महिला को उकसाया गया। जिसके चलते उसने शिकायती पत्र दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button