पीलीभीत

Pilibhit News: जांच की तेजी देखिए… आठ दिन में गड्ढे की महज गहराई माप सका सिस्टम

Connect News 24

See the speed of the investigation... The system could only measure the depth of the pit in eight days

कैंचूटाडा में भट़टे के पास भरा पानी । संवाद

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा में नेहा बिक्र फील्ड के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में सिस्टम अभी संचालक पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर सका है। आठ दिनों में मात्र भट्ठे पर खोदे गए गड्ढे की गहराई ही माप सका है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी जांच के नाम पर कुछ नहीं किया।

कैंचूटांडा के गांव के बाहर नेहा बिक्र फील्ड में बने गहरे गड्ढे मेंं डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। भट्ठा संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। दूसरे दिन बुधवार को तहसीलदार और खनन अधिकारी जांच करने गए तो वापस आ गए थे। गड्ढे की गहराई और खनन के बाबत कुछ पड़ताल नहीं कर सके। सिस्टम की लापरवाही को लेकर दो दिन पहले गांव के करीब दो सौ लोगों ने कलक्ट्रेट आकर जमकर हंगामा काटा तो प्रशासन ने फिर से सक्रियता को दिखाया। डीएम ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंगलवार को आठवें दिन एसडीएम, तहसीलदार और खनन अधिकारी फिर मौके पर गए। वहां मौजूद गड्ढों की पड़ताल कराई गई। इसमें घटना वाले गड्ढे की गहराई मानक से कहीं अधिक सवा दो मीटर पाई गई। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी। रिपोर्ट में अवैध खनन होने की पुष्टि करते हुए जुर्माना की संस्तुति की गई है। भट्टा संचालक की गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन महज जुर्माना डालकर मामला रफा दफा करना चाहता है। यहां तक कि यह भी तय नहीं किया गया कि अवैध खनन के लिए कौन अधिकारी व कर्मचारी दोषी हैं। जब खनन हो रहा था तब लेखपाल, तहसीलदार, खनन इंस्पेक्टर से लेकर खनन अधिकारी क्या कर रहे थे।

00

सिस्टम का दावा, भट्ठा संचालक के खेत में ही मिला अवैध खनन

जांच के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें भट्ठा संचालक के ही खेत गाटा संख्या 136 में अवैध खनन होने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य तीन गाटा संख्या में मानक के अनुसार खनन होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा मानकों को लेकर जांच में भट्ठे को क्लीनचिट दे दी गई है।

00

तीन बच्चों की मौत के बाद ऐसा लग रहा है कि अमरिया पुलिस ने नेहा बिक्र फील्ड के अज्ञात संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ननी जिम्मेदारी को पूरा कर लिया है। अब इसमें महज विवेचना जारी होने का तर्क दिया जा रहा है। अमरिया इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया विवेचना चल रही है। अब आगे खनन विभाग और राजस्व विभाग जाने।

00

वर्जन

जांच के दौरान भट्ठे पर अवैध खनन पाया गया है। भट्ठा संचालक पर जुर्माने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गई है। अब नियमानुसार इसमें जुर्माना लिया जाएगा।- सुनील सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button