पीलीभीत

Pilibhit News: मंडलीय भारत्तोलन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Connect News 24

Selection of players for divisional weightlifting competition

गांधी स्टेडियम में  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी । स्त्रोत – स्टेडियम

27 सितंबर को बदायूं में आयोजित होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जनपदीय विद्यालय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में राम इंटर कॉलेज द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 27 सितंबर को बदायूं में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज, राम इंटर कॉलेज, पीआईसी पूरनपुर, जीजीआईसी पीलीभीत, डीपीपी इंटर कॉलेज, धनकुना, डीपी इंटर कॉलेज, सर्वोदय विद्यालय, आदर्श विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज के नागेश्वर, विवेक राणा, विक्रम मौर्य और वीरपाल, डीपी इंटर कॉलेज, धनकुना के अजय कुमार, राम इंटर कॉलेज के अखिलेश सोनकर, सर्वोदय इंटर कॉलेज, फुलहर के सरफराज का चयन हुआ।

बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की शिवानी लोधी, जीजीआईसी की उमांशी और कसक चयनित हुए। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, वेटलिफ्टिंग कोच महेश, यासीन खान, संजय सरकार एवं अरविंद का काफी सराहनीय सहयोग रहा। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की चयनित छात्र एवं छात्राएं 27 सितंबर को बदायूं में होने वाली मंडलीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन काॅलेज के प्रबंधक रवि एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button