Pilibhit News: आईसीटी प्रतियोगिता में शिक्षिका सैय्यदा का राज्यस्तर पर चयन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के पिपरिया अगरू की शिक्षिका सैय्यदा का चयन आईसीटी प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर हुआ है। लखनऊ में अगस्त महीने में आयोजित प्रतियोगिता का रिजल्ट शनिवार देर शाम आया। चयनित शिक्षकों को जल्द ही अवार्ड के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। राज्यस्तर पर चयन के बाद साथी शिक्षकों ने उनको बधाई दी।
कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी (इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) एवं नवीन तकनीकी के प्रयोग में जनपद स्तर पर चयनित जनपद के दो उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए नाम भेजे गए थे। इसमें शिक्षका सैय्यदा और एक शिक्षक रतनलाल थे। प्रतियोगिता में प्रत्येक शिक्षक को पांच मिनट तक शिक्षा को तकनीक से जोड़ने आदि बिंदुओं पर बोलने का मौका दिया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रस्तुतिकरण के आधार पर मूल्यांकन कर शनिवार देर शाम रिजल्ट जारी किया, जिसमें 60 जनपद की लिस्ट में पीलीभीत से सैय्यदा का राज्यस्तर पर चुना गया।