पीलीभीत

Pilibhit News: बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

Connect News 24

No registry office in Kalinagar and Amaria even after seven years

न्यूरिया बंगाली कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोतसव में मौजूद लोग । संवाद

न्यूरिया। बंगाली कॉलोनी में मां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सपन कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से न्यूरिया बंगाली कॉलोनी में मां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम 21 अक्तूबर से शुरू हो गया। सप्ताह बाद बनाई गई मूर्तियों का राजा कॉलोनी के तालाब में विसर्जन के बाद कार्यक्रम समाप्त होगा।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में न्यूरिया बंगाली राजा कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, मुख्तियार कॉलोनी, कानपुर भरतपुर कॉलोनी, खरगापुर कॉलोनी, माला कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, रानी कॉलोनी, उत्तराखण्ड से शक्ति फार्म के अलावा खटीमा, टनकपुर, बनबसा, चकरपुर माला कॉलोनी, गभिया सराय आदि स्थानों से भी पूजा अर्चना करने बंगाली समाज के लोग आए। यहां बता दें कि न्यूरिया बंगाली कॉलोनी निवासी मूर्तिकार आशु गोलदार ने मां सरस्वती, गणेश, लक्ष्मी, मां कार्तिक एवं महिषासुर की मूर्तियों का निर्माण किया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button