पीलीभीत

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा

Connect News 24

Durga procession taken out with great pomp

बीसलपुर भी निकाली गई शोभायात्रा में सजाई गई दुर्गा देवी की झांकी। संवाद

बीसलपुर। बड़ा देवी मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में नगर में रविवार की शाम मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई।

बड़ा देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ठेलों पर मां दुर्गा की दो झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गईं थीं। शोभायात्रा में एक ठेले पर देवी मंदिर का सिंहासन भी सजाया गया था। बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात बड़े देवी मंदिर पर आकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा के साथ आयोजन समिति के दिनेश अग्रवाल, संजीव नाथ अग्रवाल, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, लकी, मोहित कुमार आदि चल रहे थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button