Pilibhit News: गंभीर बीमार बंदियों को इलाज के लिए बरेली, लखनऊ भेजें
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:00 AM IST

जिला जेल का निरीक्षण कर आते डीएम एसपी । संवाद
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला व पुरुष बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार बंदियों को इलाज के लिए बरेली या लखनऊ भेजा जाए।
जेल अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिन बंदियों के कार्ड खराब हो चुके हैं, उन्हें दूसरे कार्ड जारी किए जाएं।



