पीलीभीत

Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर किया विधवा महिला का यौन शोषण, आरोपी ने दो बार कराया गर्भपात

Connect News 24

widow woman harassed by a man on the pretext of marriage

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक युवक ने निकाह का झांसा देकर हरियाणा के पानीपत की रहने वाली महिला का दो वर्ष तक यौन शोषण किया। पीड़ित महिला ने पीलीभीत आकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि वह हरियाणा की एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करती थी और दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका तीन वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया। दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बीसलपुर कोतवाली के गांव महादेवा के एक युवक से हुई। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर वह सहमत हो गई।

महिला का आरोप है कि युवक निकाह का झांसा देकर महिला का दो वर्षों से यौन शोषण कर रहा है। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। युवक ने दोनों बार गर्भपात करा दिया। इसमें घरवालों का भी पूरा सहयोग रहा। कुछ दिन पहले युवक महिला को अपने गांव ले आया। महिला ने युवक पर निकाह करने का दबाव बनाया। युवक और उसके घर वालों ने निकाह करने से साफ मना कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button