Pilibhit News: पूरनपुर में घंटों गुल रही बिजली, दिक्कत
-हाईटेंशन बिजली लाइन में हुआ था फाॅल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार दोपहर तीन बजे ठप हुई बिजली शाम सात बजे सुचारू हो सकी। भीषण गर्मी में ठप हुई बिजली आपूर्ति से 16 हजार उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। इससे उनमें रोष देखा गया।
बुधवार दोपहर तीन बजे डेढ़ घंटे के लिए रोस्टरिंग में बिजली आपूर्ति बंद की गई। साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होनी थी, इससे पहले 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से नगर को आने वाली 132 केवीए बिजली लाइन में 132 विद्युत केवीए सब स्टेशन के समीप फाॅल्ट हो गया। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चार ठप रही बिजली आपूर्ति से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। अधिकांश उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों में लगाए गए इन्वर्टर जवाब दे गए। एसडीओ प्रवीन कन्नौजिया ने बताया कि फाॅल्ट सही करा दिया गया है, आपूर्ति सुचारू हो गई है।
00
बिजली कटौती से परेशान रहे शहरवासी
पीलीभीत। गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती और फाॅल्ट शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बिजली व्यवस्था कई-कई घंटे प्रभावित रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है। बुधवार शाम को भी कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई मोहल्लों में ट्रिपिंग तो कई में फाॅल्ट के कारण दिक्कत आई।
शहर के सुनगढ़ी, बल्लभनगर, आवास विकास, निरंजन कुंज, अवध नगर , साहूकारा, लाल रोड, नई बस्ती, पंजाबियान, छोटा खुदागंज आदि मोहल्लों में भी बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे वहीं मोहल्ला अशोक नगर कॉलोनी में मंदिर के पास बिजली खराब हो गई थी। दूसरे दिन बुधवार को दिन में एक बजे तक आपूर्ति सुचारू हो पाई। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं।
हालांकि विभागीय कर्मचारियों को जहां फाॅल्ट की जानकारी मिली, वहां जाकर उन्हें ठीक किया गया।