पीलीभीत

Pilibhit News: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर बांटा शर्बत

Connect News 24

पूरनपुर। अकाल एकेडमी कजरी के बच्चों ने गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इससे पहले चल रहे सहज पाठ का भोग पड़ा।

इस मौके पर गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। स्कूली बच्चों ने असम हाईवे किनारे प्लाऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। स्कूल प्रबंधक बलवीर सिंह, जगवीर सिंह, जगविंदर सिंह, अवतार सिंह, जोगा सिंह, मुखत्यार सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जेठ दशहरा पर कोतवाली रोड पर वकीलों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। नगर के अन्य कई स्थानों पर भी लोगों ने राहगीरों को शर्बत बांटा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button