पीलीभीत

Pilibhit News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव का आगाज

Connect News 24

Gomti Summer Festival begins with cultural programs

ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गोमती उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

– पहले दिन मेले के चलते देर शाम तक उमड़ी रही भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल पर तीन दिवसीय गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। विधायक पुत्र रितुराज पासवान ने एसडीएम शिखा शुक्ला के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन शाम तक उद्गम स्थल पर भीड़ उमड़ी रही।

ज्येष्ठ दशहरा पर हर साल गोमती उद्गम स्थल पर मेले का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन पिछले साल से ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मेले को महोत्सव का रूप दिया है। मंगलवार को गंगा स्नान पर महोत्सव का आगाज किया गया। विधायक पुत्र रितुराज पासवान दोपहर बाद उद्गम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

गंगा स्नान को लेकर लगे मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, इस दौरान कुछ अव्यवस्थाएं भी रहीं। झीलों में गंदगी होने से श्रद्धालु दूरी बनाए रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। तहसीलदार के अलावा लेखपाल भी मौजूद रहे। महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी सक्रिय रहे। गंगा स्नान को लेकर गोमती मार्ग पर कई जगह जलपान की व्यवस्था के साथ उद्गम स्थल पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।

ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गोमती उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गोमती उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button