पीलीभीत

Pilibhit News: आज से अभियान चलाकर खाली कराई जाएंगी दुकानें

Connect News 24

– 44 दुकानदारों को जारी किया गया है नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। पालिका प्रशासन सोमवार से अभियान चलाकर चिह्नित 44 दुकानों को खाली कराएगा। इस संबंध में दुकानदारों को एक हफ्ते पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे।

पालिका प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व नगरपालिका की 258 में से 44 दुकानों पर काबिज दुुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। 33 दुकानदारों को अपात्र मानते हुए तो 11 दुकानदारों को उनकी दुकानें एक शताब्दी पुरानी होने के कारण नोटिस जारी किए गए थे। इन सभी को दुकानें खाली करने के लिए कहा गया था।

नोटिस में कहा गया था कि वे एक सप्ताह के भीतर हर हालत में दुकानों को खाली कर दें। यदि वे लोग दुकानें खाली नहीं करेंगे तो दुकानों को जबरन खाली करा लिया जाएगा। दुकानें खाली कराने में होने वाला खर्चा संबंधित दुकानदारों से वसूल किया जाएगा।

इस बावत नगरपालिका के कर अधीक्षक अंकित वर्मा ने बताया कि नोटिस जारी किए हुए एक हफ्ता हो गया है। नोटिस के हिसाब से दुकानदारों को रविवार को दुकानें खाली कर देनी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सोमवार से अभियान चलाकर चिह्नित दुकानों को बलपूर्वक खाली कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button