पीलीभीत

Pilibhit News: श्रेया ने तैराकी में हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 08 Sep 2023 12:09 AM IST

पीलीभीत। कानपुर नगर में आयोजित 67वीं प्रादेशिक विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल्स स्कूल की सब जूनियर वर्ग की छात्रा श्रेया वैभवी सिंह ने 50 और 100 मीटर की फ्री स्टाइल स्पर्धा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर शिक्षकों ने बधाई दी है।

चार से छह सितंबर तक कानपुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पीलीभीत की टीम ने भी हिस्सा लिया था। बेहतर प्रदर्शन कर श्रेया वैभवी सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश कुमार चौधरी एवं जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला, स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एनसी पाठक, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button