पीलीभीत

Pilibhit News: गुरुद्वारा भवन निर्माण के लिए कारसेवा करने उमड़ी सिख संगत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 06 Oct 2023 12:12 AM IST

Sikh Sangat gathered to perform Kar Seva for the construction of Gurdwara building.

गुरूद्धारा में निर्माण के लिए कार सेवको की उमड़ी भीड़ । स्रोत – कारसेवक

पूरनपुर। गांव उदयकरनपुर में गुरुद्वारा भवन का बृहस्पतिवार को लिंटर डाला गया। इस दौरान कारेसवकों की भीड़ लगी रही। आसपास के अलावा दूरदराज के लोग भी कारसेवा करने पहुंचे। हर कोई निर्माण में सहयोग के लिए आतुर दिखा।

असम हाईवे किनारे के गांव उदयकरनपुर में गुरुद्वारा है। यहां आसपास के लोग सुबह शाम मत्था टेकने पहुंचते हैं। परिसर मेंं एक बड़ा हाल बनना था। इसका आधार कई महीने पहले तैयार हो चुका था। लिंटर डालने के लिए महंगापुर के बाबा घोला सिंह और बाबा गुरनाम सिंह ने संगत से कारसेवा का आह्वान किया था। बृहस्पतिवार को कारसेवकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा गुरनाम सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों कारसेवकों ने निर्माण कार्य में हाथ बंटाया। इस दौरान चाय-नाश्ते का लंगर चलता रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button