पीलीभीत

Pilibhit News: नहीं सुधरे हालात… आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, गजरेगा बुलडोजर

Connect News 24

removal of encroachment campaign will start from today in Pilibhit

स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद

विस्तार


पीलीभीत में आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। ये अभियान बाजार रोड और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। पूर्व में मुनादी आदि होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन की भी नजर इसी रोड पर है।

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं। मगर, कार्रवाई हमेशा महज दिखावा ही साबित होती रही। पिछले कई दिनों से लगातार अतिक्रमण को नाराजगी जताई गई। अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी भी कराई गई, लेकिन अभी भी दुकानदारों एवं अस्पताल संचालकों पर कोई असर नहीं है। फुटपाथ पर ही दुकानें सजाई जा रही हैं और अस्पतालों के बाहर आधी सड़क घेरकर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे हैं।

नगर पालिका द्वारा कई साल पहले गांधी स्टेडियम रोड को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया। उस वक्त यह दावे किए गए कि फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदर बनाया जाएगा। गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के चालान कर सख्ती की जाएगी। कुछ दिन सड़कों पर खुद पुलिस प्रशासन के अधिकारी उतरे, लेकिन उसके बाद मुहिम पस्त पड़ गई। अब सोमवार से फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button