Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर पुल निर्माण के लिए डाली जाने लगी मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:54 PM IST

गोमती उद्गम स्थल पर पुल के निर्माण के लिए डाली जा रही मिट्टी। संवाद
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर झील पर पुल निर्माण के लिए डीएम की सख्ती के बाद मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया हैै। ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी डलवा रहा है। यहां डेढ़ करोड़ की लागत से 18 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ पुल बनना है।
गोमती उद्गम स्थल की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पुल निर्माण का निर्णय लिया था। छह माह पूर्व पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उद्गम स्थल के महत्व को देखते हुए शासन से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पुल निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी। यहां डीएम रहे अखिलेश मिश्र ने गोमती उद्गम स्थल का जीर्णोद्धार शुरू कराया था।
इसके बाद डीएम रहे पुलकित खरे ने भी यहां कई विकास कार्य कराए। इससे उद्गम स्थल की पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बढ़ गई। रोजाना बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती में बेहतर संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होने लगे। पुल निर्माण के बाद गोमती उद्गम स्थल की रौनक और बढ़ने की संभावना है।