Shahjahanpur News: दूसरे समुदाय के युवक ने फोटो खींचा, हंगामा
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के सिंजई मोहल्ले में दो सगी बहनाें का मोबाइल से फोटो खींचने के बाद हंगामा हो गया। बड़ी बहन ने दूसरे समुदाय के युवक का फोन छीनकर चेक किया तो उसमें फोटो मिलने पर फटकार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दो सगी बहनें रविवार शाम को सिंजई में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में बैटरी की दुकान के बाहर खड़े चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल निवासी मोहम्मद सिद्दीक ने दोनों बहनों का मोबाइल से फोटो खींच लिया। बड़ी बहन ने विरोध करते हुए फोटो खींचने से मना किया। उसने फोन छीनकर चेक किया तो मोबाइल में दोनों का फोटो मिला। इसके बाद मोहम्मद सिद्दीक अपना मोबाइल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।