Pilibhit News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार

बीसलपुर के गांव चौसर हरदो पटृटी में सैनिक के शव पर चढ़ाए गए पुष्प चक्र । संवाद
बीसलपुर। सेना के अधिकारी सैनिक का शव बृहस्पतिवार को सुबह उसके घर ले आए। दोपहर में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
गांव चौसर हरदापट्टी निवासी रामसिंह गंगवार ने बताया कि उनका भाई देवेंद्र गंगवार सेना में नायब सूबेदार था। वह पंजाब के भटिंडा में तैनात था। मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया था। बुधवार को सेना के अधिकारियों ने भटिंडा में शव का पेास्टमार्टम कराया। सेना के अधिकारी बृहस्पतिवार को सुबह शव लेकर उसके घर आ गए। शव पर सेना के अधिकारियों ने पुष्प चढ़ाए। उपस्थित लोगों ने भी शव पर पुष्प चढ़ाए। साथ आए अधिकारियों में नायब सूबेदार प्रवीन सिंह, हवलदार विनोद कुमार आजाद, नायब हवलदार पवन कुमार और बरेली से आए सूबेदार एनके मिश्रा के अलावा चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मौजूद थे। संवाद