पीलीभीत

Pilibhit News: इलाज के लिए दिल्ली ले जाते पुत्र की मौत

Connect News 24

पूरनपुर। सड़क हादसे में घायल सोनू (35) की इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई।

घटना दो दिन पहले असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप शाम सात बजे हुई थी। मोहल्ला बमनपुरी निवासी रमेश ने बताया कि वह पुत्र सोनू के साथ घायल दामाद आदेश को देखकर लौट रहे थे। गांव कढेरचौरा के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर शनिवार रात पुत्र को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते मेंं मुरादाबाद के समीप उसकी मौत हो गई।

रमेश ने बताया कि पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। उनके दो पुत्र थे। इसमें छोटे पुत्र मोनू का आठ साल पहले निधन हो गया। उसने पुत्र सोनू की मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button